छत्तीसगढ़

साढ़े 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी: पैसा मांगने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 Aug 2022 10:57 AM GMT
साढ़े 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी: पैसा मांगने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
x

धमतरी. धमतरी में नौकरी लगाने के नाम पर करीब साढ़े 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम बल्ला खान उर्फ अमजद खान और मनोज साहू है। इनमें से एक आरोपी मनोज साहू को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चमन लाल चेलक (39 वर्ष) ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी कुरूद थाना क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है।

पीड़ित चमन लाल ने बताया कि बल्ला खान और मनोज साहू ने नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग तारीख को उससे 7 लाख रुपए ले लिए। जिसमें से 1 लाख 34 हजार रुपए वापस किए और बाकी 5 लाख 56 हजार रुपए मांगने पर उसके साथ गालीगलौज की। पीड़ित ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायत मिलने पर कुरूद थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

कुरूद पुलिस आरोपी मनोज साहू को पकड़ने के लिए गरियाबंद के ग्राम सेम्हरतरा गांव गई, जो राजिम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर धमतरी लाया गया। आरोपी मनोज पर IPC की धारा 294, 506, 420, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।


Next Story