छत्तीसगढ़

6 लाख की ठगी, इस मामले में खुद आईजी को देना पड़ा दखल

Nil dhankar
2 Feb 2022 2:01 PM IST
6 लाख की ठगी, इस मामले में खुद आईजी को देना पड़ा दखल
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। यहां एक ज़मीन से जुड़े मामले में खुद आईजी को आगे आकर निर्देश देना पड़ा. दरअसल इमलीपारा निवासी पूजा कश्यप से ज़मीन के दलाल ने अपनी जमीन बताकर दूसरे की जमीन की रजिस्ट्री करा कर साढ़े छः लाख रूपए ऐंठ लिए। बाद में ठगे जाने का पता चलने पर पीडिता ने आईजी से गुहार लगायी, जिस पर आईजी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई नाममात्र

आरोपियों के खिलाफ पुलिस नाममात्र की कार्रवाई कर रही है. पैसे लेकर मामले निपटाने में लगे है. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.

Next Story