छत्तीसगढ़

नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Aug 2025 12:03 AM IST
नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने नाबार्ड के फर्जी टेंडर का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है। यह पूरा मामला ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनार, जिला जांजगीर-चांपा की महिला अनिता साहू की शिकायत से जुड़ा है। अनिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी कंपनी महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है, को नवंबर 2024 में असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर ठगा। उसने भरोसा दिलाने के लिए नकली टेंडर की प्रति और 50 लाख रुपये का चेक भी दिखाया। साथ ही, ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए 50 लाख रुपये अग्रिम जमा करने की मांग की।


इस झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 23 लाख रुपये नगद दिए। बाद में जब दस्तावेजों की जांच हुई तो यह पूरा टेंडर फर्जी निकला। इस मामले में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने 21 मई को अपराध क्रमांक 211/25 धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। आगे की विवेचना में टेंडर जाली साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई। मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सह-आरोपी सुदीप मंडल और अन्य फरार चल रहे थे। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 22 अगस्त को सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी, चक्रधरनगर निवासी सुदीप मंडल (40 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है और इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Tagsरायगढ़ पुलिसचक्रधरनगर थानानाबार्ड फर्जी टेंडर50 लाख ठगीअसीम कृपा फाउंडेशनरंजीत चौहानसुदीप मंडल गिरफ्तारीन्यायिक रिमांडRaigarh PoliceChakradharnagar Police StationNABARD fake tender50 lakh fraudAseem Kripa FoundationRanjit ChauhanSudeep Mandal arrestjudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story