छत्तीसगढ़

49 लाख की ठगी, अज्ञात कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस

Nil dhankar
3 May 2022 11:42 AM IST
49 लाख की ठगी, अज्ञात कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस
x

रायपुर। राजधानी में फिर ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। आदित्य बिरला बीमा कंपनी की पॉलिसी पर बोनस दिलाने का झांसा देकर अज्ञात कॉलर ने 49 लाख रुपये ठगे है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी निवासी मनमोहन वर्मा को बीते वर्ष फरवरी महीने में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोनस दिलाने का झांसा दिया था।

दरअसल, अज्ञात कॉलर ने मनमोहन वर्मा को बोनस दिलाने की बात कही और पैसे मांगे जिसके झांसे में वर्मा फंस गया जिसके जांल में मनमोहन वर्मा असानी से फंस और ठग का शिकार बन गया। बीमा पॉलिसी उसके और उनकी पत्नी के नाम पर है। मनमोहन वर्मा ने किस्तों में फरवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2022 तक अलग-अलग खातों 49 लाख रकम जमा करवाएं। जिसके बाद न तो कोई बोनस मिला न ही पैसे मिले। ठग हुआ महसूस होने पर प्रार्थी ने इस ठगी की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ठग की तलाश में जुट गई है।

Next Story