छत्तीसगढ़
नौकरी दिलाने के नाम पर 31 हजार की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 March 2025 11:43 PM IST

x
छग
Bhatapara. भाटापारा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। भाटापारा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी त्रह्रह्रष्ठ ङ्ख्रङ्घ ञ्जश्व्ररू नाम की संस्था के तहत युवाओं से प्रति व्यक्ति 31 हजार रुपये की ठगी कर चुके थे।
ठगी का तरीका:
आरोपी बेरोजगार युवाओं को अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। शुरुआत में ट्रेनिंग और फीस के नाम पर 3,000 रुपये जमा कराए जाते थे, फिर नौकरी, ड्रेस, रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्चों के नाम पर 28,000 रुपये और वसूले जाते थे।
चेन सिस्टम और फर्जी स्कीम:
जब पीड़ित नौकरी के लिए गए तो उन्हें वास्तविक नौकरी की जगह सामान बेचने और चेन सिस्टम बनाने के लिए कहा गया। 80 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से इस तरह ठगी की गई।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा:
भाटापारा पुलिस ने पूर्णिमा साहू नामक युवती की शिकायत पर जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राहुल नवरंग (मुंगेली)
सुभाष चौधरी (बिहार)
प्रभात राय दास (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)
कुलेश्वरी साहू (मुंगेली)
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ठगी के शिकार अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है।
Next Story





