छत्तीसगढ़

बस संचालक से ढाई लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों ने एक करोड़ बनाने का दिया झांसा

Nilmani Pal
17 Oct 2021 7:49 AM GMT
बस संचालक से ढाई लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों ने एक करोड़ बनाने का दिया झांसा
x
छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के पथरिया थाना अंतर्गत चंदली में ढाई लाख स्र्पयों को तंत्र मंत्र के सहारे एक करोड़ बनाने का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पथरिया पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में रहने वाली महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नौ हजार स्र्पये जब्त किया है।

पथरिया थाना क्षेत्र के चंदली निवासी प्रमोद सिंह(48) बस संचालक हैं। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसके पूर्व परिचित ने तंत्र मंत्र से ढाई लाख स्र्पये को एक करोड़ में बदलने की बात कही। इस पर वे 10 सितंबर को अविनाश के कथित गुस्र् से मिले। इसके बाद प्रमोद उन्हें अपने साथ ले आए। उनके साथ एक महिला और उसका पति भी था। गांव में बस संचालक के घर का मुआयना करने के बाद ढोंगियों मुहुर्त नहीं होने की बात कहते हुए अपने काम को दूसरे दिन के लिए टाल दिया।

इस दौरान ढोंगी और उसके साथी बस संचालक के घर में ही स्र्के। दूसरे दिन रात को ढोंगियों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बस संचालक से ढाई लाख स्र्पये ले लिए। कुछ ढोंग करने के बाद उन्होंने बस संचालक को 12 लाख स्र्पये बैग में दिखाए। स्र्पये दिखाने के बाद उन्होंने पूजा के कमरे में बैग रखकर बाहर से ताला लगा दिया। वहीं, बस संचालक को गांव की सीमा में पूजा करने की बात कही। इस पर बस संचालक ने अपने पड़ोसी स्र्पेश को ढांगियों के साथ गांव की सीमा में भेज दिया। गांव की सीमा पर पहुंचने के बाद ढोंगियों ने स्र्पेश को बस संचालक के मकान पर नींबू को सात बार घुमाने की बात कहकर वापस भेज दिया। उसने वापस जाकर बस संचालक को इसकी जानकारी दी। इस पर बस संचालक और स्र्पेश गांव की सीमा में वापस पहुंचे। इस दौरान ढोंगी और उसका कथित चेला गायब हो गया। वापस लौटते समय ढोंगियों के साथ आई महिला भी अपने पति के साथ वापस लौट रही थी।

वह भी पूछताछ के बाद वापस हो गई। बस संचालक पूजा कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। इस दौरान स्र्पये गायब थे। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पथरिया थाने में की। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र के खमतराई किशोर विहार में रहने वाली संध्या पांडेय(47 वर्ष), सुशील पांडेय(59 वर्ष), मानदास डिंडोर(40 वर्ष) निवासी गुना थाना मुंगेली, राजेश राज(49 वर्ष) निवासी तेंदुआ थाना सीपत, अविनाश टंडन(26 वर्ष) निवासी एरमसाही थाना सीपत को पकड़ लिया।

Next Story