छत्तीसगढ़

1 करोड़ की धोखाधड़ी: पैसे लेकर व्यापारी को नहीं भेजा एल्युमिनियम प्लेट

Nilmani Pal
9 July 2022 4:04 AM GMT
1 करोड़ की धोखाधड़ी: पैसे लेकर व्यापारी को नहीं भेजा एल्युमिनियम प्लेट
x

बिलासपुर। व्यापार विहार के व्यवसायी को एल्युमिनियम प्लेट भेजने का झांसा देकर एक करोड़ पांच लाख स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शांतिनगर में रहने वाले अशोक अग्रवाल(54) व्यवसायी हैं। उनकी तारबाहर क्षेत्र में आर्नेट मर्चेंटाइल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संस्थान हैं। इससे वे एल्युमिनियम प्लेट और क्वाइल का व्यवसाय करते हैं।

इसके लिए देश के अलग अलग हिस्सों से माल मंगाते हैं। उनका नई दिल्ली के डी माल नेताजी सुभाष प्लेस स्थित बालाजी ओवरसिज से लेनदेन चल रहा था। उन्होंने पहले भी कई बार बालाजी ओवरसिज के डायरेक्टर मोहित गोयल से संपर्क कर माल मंगाया है। इसी के चलते उन्होंने फरवरी महीने में एक करोड़ स्र्पये का एल्युमिनियम प्लेट का आर्डर दिया। इस पर मोहित गोयल ने उन्हें 10 लाख स्र्पये एडवांस में जमा करने कहा। व्यवसायी ने पहले हुए सौदे के भरोसे पर 10 लाख स्र्पये जमा करा दिए। इसके बाद मोहित माल भेजने से पहले और स्र्पये की मांग की। व्यवसायी ने कई बार में एक करोड़ पांच लाख स्र्पये मोहित के बताए खाते में जमा कर दिया। इसके बाद वह माल भेजने की बात कहने लगा। एक महीने बीत जाने के बाद भी माल नहीं मिलने पर व्यवसायी ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।


Next Story