छत्तीसगढ़

धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी, फूटा लोगों का गुस्सा

jantaserishta.com
19 Feb 2025 11:45 AM IST
धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी, फूटा लोगों का गुस्सा
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: बस्तर में महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ितों ने इसकी शिकायत जगदलपुर कोतवाली थाने में की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़ितों ने बताया, परचनपाला के रहने वाले योगेन्द्र पांडे ने कुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर बस्तर के 55 लोगों से 7 से 8 हजार रुपए ले लिए, लेकिन प्रयागराज और काशी दर्शन के बाद यात्रियों को वादे के अनुसार अन्य स्थान नहीं ले गए. यात्रियों के विरोध करने पर योगेन्द्र पांडे और उसके साथियों ने यात्रियों से बदसलूकी भी की और कोरबा के पास बस छोड़कर भाग गए.
सभी यात्री किसी तरह पैसे इकट्ठे कर वापस जगदलपुर पहुंचे. इसके बाद सभी ने कोतवाली थाने में योगेंद्र पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story