
x
रायपुर के टिकरापारा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रायपुर: टिकरापारा पुलिस ने धनेंद्र साहू समेत पांच अन्य पर भूखंड बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोलर अभनपुर के अन्नू तारक ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आशा प्रापर्टी कृष्णा नगर के संचालक अन्नू (44) ने नवंबर -22 को आशुतोष पुरी गोस्वामी, ईश्वरी, श्याम बाई और धनेंद्र साहू से ग्राम सिलतरा, सेमरा में भूखंड खरीदी का सौदा किया। आशुतोष व अन्य ने अन्नू को जमीन दिखाकर 40 लाख रूपए बयाना भी ले लिया। इसके बाद सभी में और अधिक कीमत पर बेचने का लालच आया। उन लोगों ने किया भी ऐसा है। चारों ने अन्नू से रजिस्ट्री टालते हुए जमीन दूसरे को बेच दिया। इस पर अन्नू ने नौ माह बाद. धारा 420,34 के तहत चारों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
Tagsटिकरापारा पुलिसरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसधोखाधड़ीTikrapara PoliceRaipurRaipur NewsRaipur PoliceFraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





