छत्तीसगढ़

रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, महिला से 150 ग्राम सोना और 9 हजार रुपए ऐंठे

jantaserishta.com
1 Oct 2026 1:29 PM IST
रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, महिला से 150 ग्राम सोना और 9 हजार रुपए ऐंठे
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं के भेष में महिला के घर आए। उन्होंने बीमारी और आंखों की परेशानी ठीक करने के साथ परिवार की समस्याएं दूर करने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद पूजा के नाम पर अलग-अलग समय में जेवर लेते रहे। इनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल हैं। महिला को आरोपी डराते थे कि, यदि जेवर देने की बात किसी को बताई तो परिवार में अकाल मौत हो सकती है। घटना गंज थाना क्षेत्र में फाफाडीह के जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स की है।
जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 में 3 आरोपी साधु बनकर नैना परमार के घर के आसपास पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला की बीमारी और आंखों से जुड़ी परेशानियों के बारे में ऐसी बातें बताईं, जिन्हें महिला ने अपनी निजी स्थिति से जोड़कर देखा।
उसे लगा कि साधुओं को उसके बारे में विशेष जानकारी है। इसके बाद उन्होंने पूजा कराने की बात कही। पहली बार करीब 3 ग्राम सोने की अंगूठी और 9 हजार रुपए लिए। आरोपियों ने पूजा पूरी होने के बाद सामान लौटाने की बात कही।
पुलिस शिकायत के अनुसार, करीब 10-12 दिन बाद आरोपी दोबारा पहुंचे और करीब 5 ग्राम की सोने की चेन ली। इसके बाद मोबाइल नंबर देकर फोन पर संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि, दो सप्ताह के अंदर घर आकर पूजा के नाम पर जेवर मांगते रहे। महिला ने करीब 7 बार में करीब 150 ग्राम सोने के जेवर दे दिए। इनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल हैं।
महिला के मुताबिक, आरोपी उसे डराते थे कि अगर जेवर देने की बात किसी को बताई तो परिवार में बड़ी अनहोनी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अकाल मौत तक होने की बात कही गई। डर के कारण महिला ने कई महीनों तक पति और परिवार को कुछ नहीं बताया।
7 सितंबर से आरोपी दोबारा सोने-चांदी के जेवर और कैश मांगने लगे। महिला ने सामान नहीं होने की बात कही, लेकिन फोन आते रहे। 25 सितंबर की रात पति जसवंत परमार के घर लौटने पर महिला ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद पति गंज थाने पहुंचा।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर और बाकी तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story