रायपुर में जमीन खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी...एडवांस का पैसा लेकर शख्स ने दूसरे को बेच दी जमीन...420 का मामला दर्ज

फाइल फोटो
रायपुर। राजधानी से जमीन खरीदी बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भूमि बेचने का सौदा कर एडवांस 12 लाख 61 हजार रूपए लेने के बाद आरोपी ने दूसरे पार्टी को जमीन बेच दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, बी.80 कविता नगर खम्हारडीह निवासी राजेश आहूजा 41 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 21 जून 2020 को अजय कुमार जैन ने प्रार्थी को ग्राम नरहदा स्थित अपनी 23 हेक्टेयर और 28 एकड़ भूमि बेचने और समतलीकरण करने का सौदा 52 लाख 11 हजार रूपए में तय किया। इकरारनामा कर 12 लाख 61 हजार रूपए एडवांस भी लिया और बाद में इकरारनामा को न मानते हुए जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 418 के तहत अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





