छत्तीसगढ़

धोखाधड़ी का मामला, फरार आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
28 Aug 2022 9:24 AM IST
धोखाधड़ी का मामला, फरार आरोपी दबोचा गया
x

सूरजपुर । महिला समूह की राशि आहरण कर पांच लाख रुपये से अधिक राशि की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार एक आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

16 जून को मानपुर सूरजपुर स्थित क्षेत्रीय ट्रेवल्स स्पंदना स्फूर्र्ति फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक रितेश टंडन ने उक्ताशय की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके कर्मचारी अजय साहू व सुनील यादव द्वारा स्पंदना स्फूर्र्ति फाइनेंस कंपनी के माध्यम से महिलाओं का समूह बनाकर ऋण दिया जाता था। इन दोनों कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की जानकारी के बगैर उनके नाम पर लोन लेकर राशि को खुद अपने उपयोग में लाया गया। इन दोनों आरोपितों द्वारा 38 ग्राहकों के नाम पर पांच लाख 23 हजार 914 रूपये निकाल कर धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 409, 34 के तहत कोतवाली थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में आरोपी सुनील यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अजय साहू फरार था। फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय साहू को सूरजपुर में देखा गया है।
पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर फरार आरोपी अजय साहू पिता लखेश साहू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम डेराडीह, खरसिया जिला रायगढ़ को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने धोखाधड़ी की घटना को सुनील के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी ठगी गई रकम बरामद नहीं कर सकी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एएसआई बजरंगी चौहान, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, आरक्षक राधेश्याम साहू व लक्ष्‌मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story