छत्तीसगढ़

जमीन की बिक्री का सौदा कर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Feb 2022 11:26 PM IST
जमीन की बिक्री का सौदा कर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने जमीन बिक्री का सौदा कर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जमीन बिक्री के नाम पर शिकायत कर्ता से करीब 6 लाख एडवांस लिया था। बावजूद इसके आरोपी ने काम को अंजाम नहीं दिया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अविरल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि लक्ष्मण साहू ने साल 2020 में 1 एकड़ 7 डिसमिल भूमि को 64 लाख प्रति एकड़ की दर से बिक्री का सौदा किया।

जिस्ट्री कराने के लिए आरोपी ने 6 लाख रूपए एडवांस भी लिया। लेकिन बाद में रजिस्ट्री करने से आना कानी करता रहा। यह कह कर रजिस्ट्री करने से टालता रहा कि जमीन उसके नाम से नहीं है। जबकि इस दौरान आरोपी अधिक मूल्य में बिक्री करने के चक्कर में अन्य लोगों से संपर्क भी करता रहा।

मामले को विवेचना में लिया गया। घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर उमेश कश्यप और सिटी पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू हुई। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की अगुवाई में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को अशोक नगर से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपी ने अपराध कबूल किया। आईपीसी की धारा 420 का अपराध दर्ज करलक्ष्मण साहू को न्यायालय के हवाले किया गया।
Next Story