छत्तीसगढ़

अंग्रेजी ज्ञान में चौथी की छात्रा ने की छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

Nilmani Pal
13 April 2024 4:28 AM GMT
अंग्रेजी ज्ञान में चौथी की छात्रा ने की छत्तीसगढ़ का नाम रोशन
x
छग न्यूज़

दुर्ग। जिले के धमधा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हसदा की कक्षा चौथी की छात्रा सुरूचि साहू ने मुंबई में आयोजित ग्रेण्ड फिनाले में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। लीप फॉर वर्ड नामक मुंबई की संस्था द्वारा प्रति वर्ष बच्चों के अंग्रेजी ज्ञान को परखने यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें संकुल/विकासखंड/जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन पश्चात् मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

सुरूचि की शिक्षिका अणिमा चक्रवर्ती के प्रयास से सुरूचि फाइनल राउण्ड तक पहुंची। विगत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 5वीं की छात्रा कु. गरिमा साहू का चयन इस प्रतियोगिता हेतु हुआ था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए सुरूचि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सुरूचि को शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, जिला मिशन समन्वय सुरेन्द्र पाण्डेय, ए.पी.सी. विवेक शर्मा ने भी सुरूचि को बधाई दी है। यह कार्यक्रम विहार शांति पाठशाला द्वारा आयोजित की जाती है।

Next Story