छत्तीसगढ़
ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित चार साल की अदिति का होगा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
jantaserishta.com
22 Oct 2022 8:37 AM IST

x
रायपुर: जन्म से ही नाक के ऊपर ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अदिति का इलाज राज्य शासन करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अदिति के परिजनों से बातकर उसके संपूर्ण इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टेट नोडल एजेंसी के माध्यम से चिरायु योजना के अंतर्गत अदिति के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। एम्स (AIIMS) रायपुर के डॉक्टरों ने अदिति के इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर रिफर किया है।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एक वेब पोर्टल पर अदिति के बारे में छपी खबर पर संज्ञान लेकर उसके परिजनों से बात की थी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के वनांचल बगरा के ग्राम टीकरखुर्द की चार साल की अदिति यादव जन्म से ही नाक के ऊपर ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित है। जन्म के समय यह ट्यूमर छोटा था। लेकिन उसकी उम्र के साथ यह बढ़ता ही जा रहा है। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिवार उसका इलाज नहीं करवा पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की पहल से अब उसके सीएमसी वेल्लोर में इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





