छत्तीसगढ़

चारपहिया वाहन ने ली जान, एक की मौत, दूसरा घायल

Nil dhankar
7 May 2023 3:45 PM IST
चारपहिया वाहन ने ली जान, एक की मौत, दूसरा घायल
x
छग

बालोद। जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कोरगुडा से मालीघोरी मुख्य मार्ग के बीच नाले के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गिर गए। इससे हरिश कुमार कृषानु (32) की मौत हो गई। अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हरिश कुमार अपने दोसत चन्द्रकांत देहारी के साथ बाइक में कोरगुडा से मालीघोरी जा रहे थे।

इसी दौरान नाला के पास अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सहित दोनों गिर गए। हरिश कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। बालोद थाने में अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ धारा 304-ए, 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story