छत्तीसगढ़

टाटा नैक्सन में बैठे चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ करने पर पुलिस टीम के साथ उलझा

Nilmani Pal
29 Nov 2025 5:37 PM IST
टाटा नैक्सन में बैठे चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ करने पर पुलिस टीम के साथ उलझा
x
छग

रायगढ़। कलेक्टर और एसपी द्वारा अवैध धान की आवक रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों की संयुक्त बैठक का सीधा असर जिले में दिखने लगा है। कल 28 नवंबर 2025 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और सभी थाना–चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था, औद्योगिक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे।

प्राप्त निर्देशों के बाद उसी रात एसडीएम घरघोड़ा, तहसीलदार तमनार और थाना प्रभारी तमनार की टीम ने ग्राम बिजना, केशरचुंआ, धौरांनांठा, हमीरपुर बॉर्डर, पालीघाट और जोबरो में औचक निरीक्षण कर धान कोचियों की संभावित गतिविधियों की जांच की, जहां ग्राम कर्रापाली के पास टाटा नैक्सन क्रमांक CG 13 AR 0990 में चार संदिग्ध बैठे मिले।

अधिकारियों द्वारा पूछताछ पर वे उल्टे-सीधे जवाब देने लगे और विवाद की स्थिति पैदा की, जिसके बाद संज्ञेय अपराध की आशंका पर थाना प्रभारी कमला पुसाम ने सभी को थाना ले जाकर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी, वहीं आज चारों के विरुद्ध धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में दिनेश अग्रवाल (40) निवासी धौराभांठा, राजेश कुमार गुप्ता (36) निवासी टटकेला, कुलदीप गुप्ता (26) निवासी बिजना और भीष्मदेव गुप्ता (37) निवासी बिजना शामिल हैं।

Next Story
null