छत्तीसगढ़

4 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार भी जब्त

Nilmani Pal
10 July 2022 10:38 AM GMT
4 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार भी जब्त
x
cg

जशपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और जगदलपुर जिले में पुलिस को गांजा तस्करी को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 65 किलो गांजे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल जशपुर में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा के चेकपोस्ट लगने के बाद से गांजा तस्करों के गांजे की तस्करी करने में पशीने छूट रहे हैं। पुलिस गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ओडिशा सीमा से लगे नामनी चेकपोस्ट पॉइंट पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों लग्जरी कार में ओडिशा से गांजा उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

वहीं जगदलपुर में भी कोतवाली पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर ओडिशा से बाइक से गांजा ले आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमसीपी के दौरान दोनों को पकड़ा गया। तस्करों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया गया है, जिस​की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार बताई जा रही है।



Next Story