छत्तीसगढ़
एक ही रात चार दुकानों में चोरी, छप्पर पर बैठकर चोरों ने किया खाना-पीना
Shantanu Roy
17 July 2025 7:59 PM IST

x
छग
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाया है। रुद्री थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी में डेली नीड्स, इलेक्ट्रॉनिक सेंटर, मोबाइल दुकान और रेस्टोरेंट शामिल हैं। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को बोरे से ढका। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद छप्पर पर बैठकर खाना-पीना किया।
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए छप्पर तोड़कर दुकानों में घुसे। फिर डेली नीड्स की दुकान से सिगरेट और गुटखा चुराया। मोबाइल दुकान से मरम्मत के लिए रखे ग्राहकों के मोबाइल भी ले गए। इसके अलावा चोरों ने दुकानों के गल्ले से कैश भी पार किया। घटना पुलिस लाइन के सामने और थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। चोरों ने रुद्री चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए वारदात को अंजाम दिया।
मोबाइल दुकान संचालक ने बताया कि जब बेटा दुकान खोलने आया तो, सामान बिखरा हुआ था। गल्ले से लगभग हजार रुपए पार कर दिया है। ग्राहक का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। जैसे-जैसे दुकान खुलती गई, तो पता चलता इलाके चार और दुकानों में भी चोरी हुई है। 2 दिन पहले थाने के सामने ही दो दुकानों में ताला टूटा हुआ था। शिकायत के दूसरे दिन ही चार दुकानों में फिर चोरी हुई।
डेली नीड्स के संचालक बताया कि उनकी दुकान में छप्पर फाड़ कर चोरी किया गया है। इससे पहले उनकी दुकान में तीन बार और चोरी हो चुकी है। जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुकान पुलिस लाइन के सामने में ही है। दुकान से गुटखा, सिगरेट सहित चॉकलेट भी उठा ले गए और छप्पर के ऊपर में बैठकर खाए-पिए। लगभग 10 हजार की चोरी हुई है।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले जांच की जा रही है। दुकानदारों के शिकायत के आधार केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





