छत्तीसगढ़

IED प्लांट करने में एक्सपर्ट चार नक्सली गिरफ्तार, सुकमा जंगल से दबोचे गए

Nil dhankar
25 July 2025 4:29 PM IST
IED प्लांट करने में एक्सपर्ट चार नक्सली गिरफ्तार, सुकमा जंगल से दबोचे गए
x
छग

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुदूर और कभी नक्सलवाद से कांपते इलाके बस्तर अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर हैं। जिन इलाकों में कभी सिर्फ हथियार और डर का राज था। अब वहां विकास की राह दौड़ रही है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान आए दिन जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलताएं भी मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुकमा जिले का है। जहां जवानों ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली IED प्लांट करने की वारदात में शामिल थे। जिला बल और CRPF की संयुक्त कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि इससे पहले जवानों को गुरुवार को बड़ी ​सफलता मिली है। बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों से कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कई इनामी नक्सली भी शामिली है।

Next Story
null