छत्तीसगढ़

दुर्ग में 4 की मौत, ट्रैक्टर में जा टकराई स्कूटी

Nil dhankar
16 July 2026 1:33 PM IST
दुर्ग में 4 की मौत, ट्रैक्टर में जा टकराई स्कूटी
x
छग

दुर्ग। जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से आ रही स्कूटी टकरा गई। दिल दहला देने वाले हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और दो बच्ची शामिल है। वहीं, एक बच्चा गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक उतई के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी अमृता निर्मलकर 28 वर्ष चार लोगों के साथ बसंत विहार जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकली थी। आज सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क के पास ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया।

मृतकों में अमृता निर्मलकर 28, लक्ष्मी निर्मलकर 26 वर्ष, 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली शामिल है। वहीं, इस हादसे में 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

Next Story