छत्तीसगढ़

चार हेड कांस्टेबल बने एएसआई

Nil dhankar
8 Sept 2023 8:35 AM IST
चार हेड कांस्टेबल बने एएसआई
x

बलौदाबाजार। पुलिस कार्यालय में 4 प्रधान आरक्षकों के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक सुनील कुमार खूंटे, राजेश कुमार सेन, घनश्याम प्रसाद वर्मा एवं मोहित लाल मलिक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चारों प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। प्रधान आरक्षक में सुनील कुमार खूंटे, राजेश कुमार सेन, घनश्याम प्रसाद वर्मा एवं मोहित लाल मलिक शामिल है।



Next Story