छत्तीसगढ़

30 से 40 वर्ष की सेवा देकर रिटायर हुए कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारी

Nil dhankar
1 July 2022 7:59 AM IST
30 से 40 वर्ष की सेवा देकर रिटायर हुए कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारी
x
दुर्ग। आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में पदस्थ 4 कर्मचारियों को उनके साथियों के द्वारा सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। भू-अभिलेख शाखा से आदित्य श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-2 ने 40 वर्ष, श्री शिशुपाल चंद्राकर सहायक अधीक्षक ने 39 वर्ष, श्रीमती आशा देशपांडे सहायक ग्रेड 2 ने 32 वर्ष और भगवान दास बारले ने 32 वर्ष की एक लंबी सेवा प्रशासन को समर्पित की है। विदाई समारोह के इस अवसर पर दुर्ग के एसडीएम मुकेश रावटे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Next Story