छत्तीसगढ़
पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
8 Feb 2026 12:02 AM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बैजलपुर निवासी पीड़ित हंषराज कश्यप ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाचने-बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था, लेकिन पुरानी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही।
रात करीब 08:30 बजे पीड़ित हंषराज कश्यप अपने घर के पास मौजूद था, तभी लोकेश केवट वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके कुछ ही देर बाद अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट भी मौके पर पहुंच गए। चारों आरोपियों ने मिलकर हंषराज पर हाथ-मुक्कों, डंडा और टांगी से हमला कर दिया। हमले के दौरान हंषराज को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल हंषराज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बलौदा पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।
पुलिस ने पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के कथन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों—लोकेश केवट, अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टांगी और डंडा भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर यह संदेश दिया जा रहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsजांजगीर-चांपा समाचारबलौदा थानामारपीट मामलापुरानी रंजिशचार आरोपी गिरफ्तारटांगी डंडा जब्तछत्तीसगढ़ अपराधपुलिस कार्रवाईJanjgir-Champa NewsBaloda Police Stationassault caseold enmityfour accused arrestedtangi stick seizedChhattisgarh crimepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





