छत्तीसगढ़
बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर कर्मियों से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Jun 2026 5:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी, दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राम सारखी और हसदा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। पहली घटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र पोषण लाल साहू से करीब 2 लाख रुपये लूटे गए थे। पीड़ित बैंक से राशि लेकर घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने पुलिया के पास उसे रोका और चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंककर चाकू दिखाते हुए बैग और मोबाइल लूट लिया।
दूसरी घटना में च्वाइस सेंटर संचालक उमेन्द्र कुमार देवांगन से 1.50 लाख रुपये लूटे गए। आरोपी बाइक से आए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बैग छीनकर फरार हो गए। इन मामलों में थाना अभनपुर में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु नेताम ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में परमानंद साहू, टेकराम उर्फ टीकू धीवर, पिंटू उर्फ देशबंधु नेताम और योगी राज सोनवानी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने अन्य किन स्थानों पर ऐसी वारदातें की हैं।
Tagsरायपुर लूट कांडअभनपुर पुलिसबैंक मित्र लूटच्वाइस सेंटर लूटआरोपी गिरफ्तारमिर्ची पाउडर हमलाएंटी क्राइम यूनिट कार्रवाईRaipur robbery caseAbhanpur policeBank Mitra robberyChoice Center robberyaccused arrestedchilli powder attackAnti Crime Unit actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





