छत्तीसगढ़

घर से निकले लड़की और लड़के की मिली लाश

Nil dhankar
1 Oct 2022 11:38 AM IST
घर से निकले लड़की और लड़के की मिली लाश
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे और दो दिन पहले घर से निकले थे। इधर, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। दोनों की लाश एक पेड़ पर एक ही फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


Next Story