छत्तीसगढ़

एसपी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल की मिली लाश

Nilmani Pal
8 March 2022 12:11 PM IST
एसपी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल की मिली लाश
x
छग

जांजगीर चांपा। एसपी कार्यालय में पदस्थ महिला कांस्टेबल का शव उसके क्वॉर्टर में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कॉन्स्टेबल का नाम सीमा फर्रे 30 वर्ष था।

जानकारी के मुताबिक, सीमा फर्रे पुलिस कॉलोनी निलमय के सरकारी क्वाटर में रहती थी। आज सुबह आस पास के लोगों ने जब खिड़की से देखा तो कॉन्स्टेबल सीमा का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल महिला कांस्टेबल ने किन परिस्थितियों में मौत हुई है इसका पता अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।साथ ही मृतिका के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।


Next Story