छत्तीसगढ़

विक्षिप्त महिला की मिली लाश

Nilmani Pal
9 Jun 2022 6:12 AM GMT
विक्षिप्त महिला की मिली लाश
x
छग

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के जंगल में एक महिला की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। अज्ञात महिला की ​शिनाख्ती की जा रही है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भांसी थाना क्षेत्र के गमावाड़ा-मुंडरापारा से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में एक महिला की लाश मिली है।

महिला की उम्र महिला की कद-काठी से लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि 1 माह पूर्व एक विक्षिप्त महिला भांसी इलाके में घूमती रहती थी। ग्रामीण उसी महिला का शव है कहकर महिला की शिनाख्त कर रहे हैं पर महिला का क्या नाम है और वो कहा रहने वाली है, इस बात से ग्रामीण और पुलिस दोनों अंजान है। ग्रामीणों की सूचना पर भांसी पुलिस मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम पर महिला के शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। साथ ही अज्ञात शव मिलने पर भादवि की धारा 174 के तहत मामला कायम कर मृतका की शिनाख्ती में जुट गई है।

Next Story