छत्तीसगढ़

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला कल राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

Shantanu Roy
27 Sept 2021 5:37 PM IST
पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला कल राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित
x

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 28 सितंबर 2021 मंगलवार को दोपहर 3.50 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे और शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 29 सितंबर 2021 बुधवार को दोपहर 12.10 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Next Story