छत्तीसगढ़
पूर्व स्कूल संचालक की मौत, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में 50 लाख के लेनदेन और कर्ज के दबाव का जिक्र
jantaserishta.com
20 Nov 2026 11:43 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा के जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला उसकी जेब से मिले 19 पन्नों के सुसाइड नोट में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपए लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने और कर्ज बढ़ने का जिक्र है।
मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण साहू (36) के रूप में हुई है। शिवचरण ने अपने सुसाइड नोट में लेनदारों पर दबाव बनाने और परेशान करने की बात भी लिखी है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में स्कूल खोलने के बाद नुकसान होने से शिवचरण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। घटना घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





