छत्तीसगढ़

फायरिंग में पूर्व सरपंच घायल, खदान में हुई बड़ी वारदात

Nil dhankar
19 Sept 2022 11:56 AM IST
फायरिंग में पूर्व सरपंच घायल, खदान में हुई बड़ी वारदात
x
छग

कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल विकासखंड स्थित मोनेट इस्पात लिमिटेड की खदान में नक्सलियों ने हमला किया है, जिससे खदान में मौजूद पूर्व सरपंच नोहर सिंह तुलावी गंभीर रूप से घायल हो गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार नोहर सिंह अपने ट्रक को लोड करवाने खदान पहुंचा था, इसी बीच खदान के प्रवेश द्वार पर तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और ऑपरेटर से चर्चा करने की बात कहकर खदान के अंदर प्रवेश कर लिया सीधे नोहर सिंह तुलावी के पास पहुंचे और उस पर फायर कर दिया.

अपने ऊपर हमला देख नोहर तुलावी ने वहां से भागने का प्रयास किया परंतु हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और उस पर फिर नजदीक से कई गोलियां उतार दी और उसके बाद उसके सिर पर एक पत्थर भी पटक दिया. घटना से आसपास दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया फिर खदान में कार्यरत लोगों के द्वारा तत्काल उसे दुर्गकोदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है.

जहां उपचार चालू है और पीड़ित की हालत गंभीर है जिसे देखते हुए उसे बाहर रेफर करने की तैयारी की जा रही है पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है.

Next Story