छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच ने पोलिंग टीम और पुलिसकर्मियों पर किया हमला, गिरफ्तार

Nil dhankar
21 Feb 2025 12:03 PM IST
पूर्व सरपंच ने पोलिंग टीम और पुलिसकर्मियों पर किया हमला, गिरफ्तार
x
छग

कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान कांकेर जिले के पुसवाड़ा गांव में हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। 17 फरवरी को मतदान के बाद मतगणना के दौरान हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के समर्थकों ने मतदान दल को बंधक बनाने और मतपेटी लूटने का प्रयास किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चुनाव के शुरुआती रुझानों में रुखमणी कोसम आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम मतगणना में वह पीछे रह गईं और हार गईं। इससे उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और मतदान दल पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी भीड़ के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को भी बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे मामला और तूल पकड़ चुका है।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिंसा में शामिल पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी, रोहित नेताम समेत 40 से अधिक लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story