छत्तीसगढ़
पूर्व सरपंच पर पुलिस मुखबिरी का आरोप, माओवादियों ने दी जान से मारने की धमकी
Nil dhankar
6 Oct 2022 8:34 AM IST

x
छग
कांकेर। जिले में माओवादियों ने एक पूर्व सरपंच को जान से मारने की धमकी दी है। माओवादियों ने पूर्व सरपंच पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इलाके में भारी संख्या में बैनर पोस्टर चस्पा कर माओवादियों ने जन अदालत में सजा देने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने बैनर-पोस्टर को बरामद कर लिया है। इधर, इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कांकेर जिले के आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव के पूर्व सरपंच लखमू राम सर्फे पर माओवादियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। माओवादियों ने बैनर के माध्यम से रेखा है कि, पूर्व सरपंच पुलिस का मुखबिर है। वो मजदूरों का पैसा गबन करने, नौकरी लगाने के नाम पे उगाही करने का काम करता है। इसके अलावा ठेकेदारों से नक्सलियों ने नाम पर पैसों की उगाही करने का भी आरोप लगाया है।
Next Story





