छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी अजात शत्रु थे : राज्यपाल डेका

Nilmani Pal
16 Aug 2024 7:08 AM GMT
पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी अजात शत्रु थे : राज्यपाल डेका
x

रायगढ़ raipur news। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे जिनका सभी दलो के लोग बराबर सम्मान करते थे। Governor Ramen Deka

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने बाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया और कहा कि वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते थे और सम्मान करते थे। डेका ने 1978-79 में उनके असम दौरे के संबंध में स्मृतियां साझा की। राज्यपाल डेका ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। भारत को जब कमजोर देश समझा जाता था, तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। राज्यपाल ने वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय,एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। Atal Bihari Vajpayee

Next Story