छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Nil dhankar
13 April 2022 2:41 PM IST
छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
x
छग

बालोद। पूर्व जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के बाद अब गुंडरदेही ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश साहू ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 15 साल के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही, मंत्री और विधायक द्वारा पूछपरख नहीं होने का भी आरोप लगाया है। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला और अर्जुंदा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं।

गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू बालोद जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष, तहसील साहू संघ के पहले अध्यक्ष, 15 साल तक ग्राम पंचायत भाठागांव (रनचिरई) के सरपंच, सेवा सहकारी समिति भाठागांव के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साहू ने अपना इस्तीफा पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेज दिया है।

Next Story