छत्तीसगढ़
पूर्व विधायक घनाराम साहू का निधन...सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक
Rounak Dey
19 Dec 2020 4:48 AM GMT
![पूर्व विधायक घनाराम साहू का निधन...सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक पूर्व विधायक घनाराम साहू का निधन...सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/12/19/885133-cm-tweet.webp)
x
छत्तीसगढ़/रायपुर। गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष घनाराम साहू का आज निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक श्री घनाराम साहू जी के निधन का समाचार दुःखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 19, 2020
इस दुःख की घड़ी में श्री साहू जी के परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
Next Story