छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

jantaserishta.com
12 Jan 2022 8:43 PM IST
पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन
x

रायपुर: भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय बूढ़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की प्रतिभा पर पुष्प अर्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे स्वामी विवेकानंद जी ने देश और विश्व में भारत की छवि बदली और विश्व गुरु का स्थान दिलाया। वैसे ही आज के युवा भी छत्तीसगढ़ की पहचान देश और विदेश में बदलें और उसे विकसित राज्य के साथ नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा की युवा सिर्फ उम्र से ही नहीं बल्कि हर वह व्यक्ति युवा है, जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना है, जिसमें ऊर्जा है, उत्साह है, समाज के प्रति समर्पित होने का माद्दा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी जी ने कोलकाता के बाद सबसे ज्यादा समय रायपुर में बिताया है और इसी बूढ़ा तालाब में उन्होंने डुबकियां ली है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। आज हम सब उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने बत्तीस वर्ष के उम्र में ही जनकल्याण और समाज सुधार का महती कार्य कर दिखाया था। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की विश्व की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है जिसका लोकार्पण देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुनील सोनी के महापौर के कार्यकाल में किया था। यह प्रतिमा प्रदेश को एक अलग पहचान दिला रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story