छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री ने दी गाली, महिला विधायक के समर्थकों में आक्रोश

Nilmani Pal
13 Jan 2023 8:24 AM GMT
पूर्व मंत्री ने दी गाली, महिला विधायक के समर्थकों में आक्रोश
x
छग

कोरिया। जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व श्रम और खेल मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने बैकुंठपुर महिला विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने महिला विधायक अंबिका सिंहदेव को लेकर अपशब्द बोले हैं और गाली का इस्तेमाल किया है। अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर महिला विधायक के समर्थकों में आक्रोश है। विधायक समर्थकों ने भैयालाल रजवाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा संसदीय सचिव और विधायक अंबिका सिंहदेव के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार रात सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और सबूत के तौर पर पेन ड्राइव में अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो फुटेज सौंपा है।

गुरुवार को भैयालाल राजवाड़े ने अन्य भाजपा नेताओं, सरपंच, नगरीय निकाय नेताओं और ठेकेदारों के साथ बैकुंठपुर स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत सीईओ विनय कश्यप को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीईओ ने जरूरी फाइलों को लटकाकर विकासकार्यों को रोक रखा है। विनय कश्यप को नहीं हटाने पर भाजपाईयों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


Next Story