छत्तीसगढ़

पूर्व मेडिकल ऑफिसर को हुई 7 साल की सजा

Nilmani Pal
3 Jan 2023 5:32 PM IST
पूर्व मेडिकल ऑफिसर को हुई 7 साल की सजा
x
छग

जांजगीर चांपा। जिले के पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी (cmho) रामलाल धृतलहरे को आय से अधिक संपत्ति मामले में जांजगीर जिला न्यायालय 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है.

2012 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया था, जिसमें जांच के बाद एक करोड़ से अधिक आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था. जांजगीर जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार जून ने सजा सुनाई है. साथ ही आरोपी की संपत्ति को राजसात कर वसूली करने का आदेश पारित किया है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story