छत्तीसगढ़

अदाणी समूह में कॉर्पोरेट ब्रांड संरक्षक बने पूर्व IRS अमन सिंह

Nil dhankar
19 Nov 2022 2:45 PM IST
अदाणी समूह में कॉर्पोरेट ब्रांड संरक्षक बने पूर्व IRS अमन सिंह
x

रायपुर। पूर्व आईआरएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार में सबसे ताकतवर अधिकारी रहे अमन सिंह को अदाणी समूह में कॉर्पोरेट ब्रांड संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष-95 बैच के अधिकारी रहे हैं। अमन सिंह, डॉ. रमन सिंह की सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे। वह वित्त और योजना के विशेषज्ञ हैं।

अमन सिंह ने प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पूरी होने पर केंद्र में लौटने के बजाय डॉ. रमन सिंह के साथ काम करने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति दी थी। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के पहले ही अमन सिंह ने राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया था, जिसे रमन सिंह ने मंजूर भी कर लिया था। इसके बाद अमन सिंह दिल्ली चले गए और उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया। वे रतन इंडिया पावर में सीईओ भी थे। अब उन्हें अदाणी ग्रुप में कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन नियुक्त किया गया है। वे अध्यक्ष के कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे और अहमदाबाद में अदाणी के मुख्यालय से काम करेंगे।


Next Story