छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन

Shantanu Roy
26 May 2024 10:19 PM IST
पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन
x
छग
अंबिकापुर। उमा सिंह का निधन रविवार की दोपहर करीब 3 बजे हो गया है। वे स्व. नर नारायण सिंह (अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक/गृहमंत्री) की पत्नी थी। उन्होंने देवीगंज वार्ड स्थित अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। वे 85 वर्ष की थीं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को प्रात: 8 बजे निज निवास से मुक्तिधाम शंकरघाट के लिए प्रस्थान करेगी। ज्ञात हो कि उमा सिंह दो बार नगर पालिका परिषद अम्बिकापुर की पार्षद भी रह चुकी है और अनेक वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष भी रही हैं। उनके निधन से परिजनों, संबंधियों सहित नगर में शोक का माहौल है।
Next Story