
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व उपसरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अवधेश ठाकुर उर्फ डबलू (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत जमुआटांड का पूर्व उपसरपंच है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवधेश ठाकुर ने वर्ष 2025 में छठ पर्व के दौरान एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





