छत्तीसगढ़

खेलने के लिए निकले पूर्व पार्षद का बेटा लापता

Nilmani Pal
25 March 2022 5:27 AM GMT
खेलने के लिए निकले पूर्व पार्षद का बेटा लापता
x
छग

दुर्ग। पूर्व पार्षद का बेटा संदिग्ध तरीके से लापता हो गया है। 9वीं क्लास का छात्र श्रेयस जलकारे घर से सायकल लेकर निकला था। वहीं अब तक पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है। शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर का मामला है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद विजय जलकारे का बेटे श्रेयस जलकारे खेलने जा रहा हू कहकर सायकल लेकर निकला था। बेटे का पता नहीं चलने पर घर वालों ने उसके दोस्तों और परिजनों से बात की, लेकिन श्रेयस का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं अब मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस श्रेयस जलकारे की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल से CCTV फुटेज बरामद किया है। ​इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story