छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण, मारपीट से मचा हड़कंप

SHIDDHANT
10 May 2026 12:03 AM IST
बिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण, मारपीट से मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़
Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति रोशन लाल पाटले का कथित तौर पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोशन लाल पाटले को यू मुरली राव और विष्णु तिवारी नाम के दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और फिर रास्ते में गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से हमला कर दिया। हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Next Story