छत्तीसगढ़

पूर्व पार्षद का हार्ट अटैक से निधन

Nil dhankar
18 Oct 2021 10:21 AM IST
पूर्व पार्षद का हार्ट अटैक से निधन
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग। दुर्ग की पूर्व पार्षद सुभद्रा शर्मा का निधन हो गया। आज सुबह अचानक घर में गश खाकर जमीन पर गिरी। अस्पताल लेकर गए तो सांस उखड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पता चला कि, हार्ट अटैक से सुभद्रा शर्मा का निधन हुआ। पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने बताया कि, मोहन नगर वार्ड 13 कि पूर्व पार्षद सुभद्रा शर्मा का आज सुबह गंगोत्री हॉस्पिटल में ह्रदयघात होने से 71 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12.30 बजे उनके निवासस्थान आर्य नगर से हरना बांधा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

Next Story