छत्तीसगढ़

कार से शराब जब्त होने पर धमकी देने लगा पूर्व पार्षद, एडिशनल एसपी का बयान

Nilmani Pal
25 Feb 2025 5:44 PM IST
कार से शराब जब्त होने पर धमकी देने लगा पूर्व पार्षद, एडिशनल एसपी का बयान
x

राजनांदगांव। नेता की गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। धनगांव क्षेत्र में मंगलवार को जांच के दौरान पूर्व पार्षद दीपक चौहान की गाड़ी से शराब की खेप पकड़ी गई। वहीं इस कार्रवाई के दौरान उनकी धमकी भरा वीडियो भी सामने आया है।

लालबाग थाना क्षेत्र का मामला है। वीडियो में दीपक चौहान ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि वह पार्टी का कार्यकर्ता हैं और चुनाव जीतकर आए हैं। वीडियो में वह कह रहे है कि उनको इतना भी नहीं पता कि पार्टी वाले है चुनाव चल रहा है जीत रहे है तो ले जा रहे है। घटना के दौरान दीपक चौहान ने एक प्रदेश स्तर के नेता से फोन पर बात की और अधिकारियों को मामला रफा-दफा करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों को कार्रवाई करने पर ट्रांसफर करवाने की धमकी भी दी।

बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम मोतीपुर से दीपक चौहान पूर्व पार्षद रह चुका है। वहीं उनकी पत्नी रेखा चौहान खैरा पंचायत से चुनाव जीतकर सरपंच बनी है। इस संबंध में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा से कहा कि मेरी संज्ञान में अभी आया है पता कर रहा हूं उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे है।

Next Story