पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- डीजीपी बदलने से कुछ नहीं होता...पढ़े पूरा बयान

रायपुर: आरंग में आयोजित भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने दिल्ली से यहां पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की धरती पर कदम रखते ही कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर तीखा तंज कस दिया। `दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी राज्य सरकार के खिलाफ कई बिंदुओं पर अपनी बातें रखी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शराबबंदी तो कर नहीं सकती, और गांजे पर पाबंदी की बात करती है। राज्य में बढ़ते अपराध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि डीजीपी बदलने से अपराध कम नहीं होगा, बल्कि इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। बीते कल हुई डीजीपी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर अफसरों को नजरअंदाज करते हुए जूनियर को डीजीपी बनाया गया। झीरम कांड की जांच रिपोर्ट को लेकर उपजे विवाद पर भी डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सच सामने आना चाहिए। रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि जब दूसरे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो गए, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? ऐसे में लोग पड़ौसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे, तो राज्य को राजस्व का नुकसान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ निगेटिव बात करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





