छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हुए पूर्व सीएम रमन सिंह

Nilmani Pal
17 Nov 2022 7:53 AM GMT
भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हुए पूर्व सीएम रमन सिंह
x

धमतरी। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धमतरी होते भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हुए। वे करीब 20 मिनट सिहावा चौक स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रूके। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की। कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव में हमारे प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम बड़ी मतों से जीत दर्ज हासिल करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का घमंड और भ्रम दोनों टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2023 में पार्टी मोदी के नाम से चुनाव लड़ेगी। बिना सीएम चेहरे के 2023 में भाजपा उतरेगी।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल समर्थन मूल्य में धान खरीदी भाजपा के पैसे से कर रहा है। सिर्फ 400 से 500 रुपए देने से क्या होता है। किसानों को 4 किश्त में बोनस पैसे दिया जा रहा है। हम तो एक बार में एक साथ किसानों को बोनस देते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार में किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर उनका ही पैसा दिया जा रहा है। आने वाले समय में अच्छी नीति हम बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ. रमन ही सीएम के दावेदार नहीं है। भाजपा में कोई दावा करता नहीं है। चुनाव हो जाएगा। विधायक दल की बैठक होगी। 5 मिनट में सीएम कौन होगा, इसका रिजल्ट भी होगा। सीएम बनने की चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए, कि मैं सीएम बनूंगा। पार्टी के निर्देशों के अनुसार सभी को काम करना होगा।

Next Story