छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम रमन सिंह ने अफसरों को दी थी चेतावनी, मंत्री रविंद्र चौबे ने किया पलटवार

jantaserishta.com
19 Dec 2021 2:28 PM IST
पूर्व सीएम रमन सिंह ने अफसरों को दी थी चेतावनी, मंत्री रविंद्र चौबे ने किया पलटवार
x

रायपुर: पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के भिलाई के बैकुंठधाम में चुनाव प्रचार के दौरान कलेक्टर और एसपी को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति ने चौक-चौराहे पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. जब पतन होता है, तो इसी तरह से होता है.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रजातंत्र में सबको हिसाब रखना ही चाहिए. छत्तीसगढ़ की जनता ने रमन सिंह के 15 साल का हिसाब कर दिया. 15 से भी कम सीटों में रमन सिंह और उनकी पार्टी को समेट दिया. रमन सिंह कलेक्टर और एसपी को धमकी देते हैं. 15 सालों में अगर कलेक्टर-एसपी को नियंत्रित कर पाते तो बात ही बहुत हो जाती.
क्या बोले रमन सिंह
रमन सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि "छत्तीसगढ़ की सरकार चुनाव में कलेक्टर और एसपी का दुरुपयोग कर रही है. उनसे कार्यकर्ताओं की तरह काम करवा रही है तो कलेक्टर, एसपी भी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं." मंच से ही कलेक्टर और एसपी को चुनौती देते हुए रमन सिंह ने कहा कि "कान खोलकर सुन लें एसपी और कलेक्टर साहब...3 साल निकल गए हैं और 2 साल बाकी हैं. जो जो मेरे कार्यकर्ता को परेशान किए, उन सभी की सूची तैयार की जा रही है. सरकार के तलवे चाटना बंद करो क्योंकि सरकार का समय आ चुका है. सिर्फ 2 साल और बचे हैं, लूट में जितना हिस्सा मिला है, खा लो लेकिन इस प्रकार राजनीति और रणनीति मत करो वरना हिसाब-किताब समय के साथ होगा."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story