छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ को समर्थन देने पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह

Nil dhankar
3 April 2022 2:26 PM IST
छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ को समर्थन देने पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह
x

रायपुर। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण समेत अपनी लंबित मांगों को लेकर बीते 24 दिनों से राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में प्रदर्शन कर रहे हैं. संविदा कर्मचारियों के इस धरने को आज पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने बूढ़ातालाब पहुंचकर अपना समर्थन दिया.

उन्होंने संविदा कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए उनके मांगों को जायज बताया. बता दें कि राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी 24 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. हर रोज अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं.

Next Story